Noida Metro: मेट्रो स्टेशनों (Metro Station) पर अक्सर चेंज पैसें नहीं होने के कारण टिकट खरीदते समय काफी परेशानी का सामना अक्सर यात्रियों को करना पड़ता है। मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के सफर को पहले से बेहतर बनाने के लिए एक खास सुविधा शुरू की गई है। अब जिन यात्रियों के पास नोएडा मेट्रो (Noida Metro) पर टिकट खरीदने के लिए खुल्ले पैसे नहीं हैं, वे अब नोएडा में सभी स्टेशनों पर यूपीआई (UPI) के जरिये पेमेंट कर सकते हैं। इससे आप कम समय में अपनी टिकट को खरीद पाएंगे और पैसों के चेंज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
UPI से कर पाएंगे टिकट खरीदने के लिए पेमेंट
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश एम ने सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिये पेमेंट करने की सर्विस को लॉन्च कर दिया है। यानी अब यात्री टिकट खरीदने के लिए यूपीआई के जरिये भी पेमेंट कर सकते हैं। एनएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा कि काउंटर से टिकट खरीदने के लिए यूपीआई सर्विस अब नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर काम कर रही है। अधिकारी ने बताया कि काउंटर पर टिकट खरीदने के लिए कैश, क्रेडिट और डेबिट कार्ड या स्टेशनों पर कस्टमर सर्विस सेंटर पर एनएमआरसी स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल पहले की तरह जारी रहेगा।
नोएडा के मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी सर्विस
5,503 करोड़ रुपये की लागत से बनी एक्वा लाइन (Metro Aqua Line) 21 स्टेशनों के माध्यम से 29.7 किमी की दूरी पर गौतम बौद्ध नगर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के जैसे शहरों को जोड़ती है।