मशहूर फ्रांसीसी ज्योतिषी नॉस्‍त्रेदमस (Nostradamus) की एक और भविष्‍यवाणी सच साबित होने जा रही है। इस बात की पुष्टि खुद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने की है। नासा के मुताबिक, 2021 CO247 नाम का एक क्षुद्र ग्रह (Asteroid) आज पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा। इस Asteroid का साइज लगभग एफिल टॉवर (Eiffel Tower) जितना है। नासा ने कहा कि 2021 CO247 Asteroid की उंचाई एफिल टॉवर की ऊंचाई का 0.83 गुना है और यह पृथ्वी से 7.4 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। इससे पहले 3 जनवरी को ही एक विशाल 220 मीटर का गोल्‍डन गेट ब्रिज जितना लंबा ऐस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से 6.9 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरा था।

नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि 2021 AC नाम का एक क्षुद्रग्रह बुधवार को पृथ्‍वी की कक्षा में आएगा। इसका आकार गीजा की ग्रेट पिरामिड के आकार का दोगुना है। आपको बता दें कि फ्रांसीसी ज्योतिषी नॉस्‍त्रेदमस (Nostradamus) ने भविष्यवाणी की थी कि 2021 में पृथ्वी से कई धूमकेतु टकराएंगे। उन्‍होंने लिखा है कि वर्ष 2021 में पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद ये एस्टेरॉयड उबलना शुरू कर देंगे और आकाश में यह नजारा ग्रेट फायर जैसा होगा। ऐस्‍टरॉइड पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि  6 मई 2021 को 2009 KF1 ऐस्‍टरॉइड धरती से टकरा सकता है। आपको बता दें कि जर्मनी में हिटलर से लेकर अमेरिका में 9/11 हमले तक, नॉस्‍त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। हालांकि, उनकी कई भविष्यवाणियां गलत भी साबित हुई हैं।

तीन और नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट्स पृथ्वी के नजदीक आएंगे

वैज्ञानिकों का कहना है कि जनवरी में तीन और नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट्स (NEOs) पृथ्वी के नजदीक आएंगे। इनमें 15 मीटर साइज का 2019 YB4 ऐस्‍टरॉयड 6.4 मिलियन किलोमीटर की दूरी से पृथ्वी से गुजरेगा। इसके बाद 15 मीटर का 2020 YA1 ऐस्‍टरॉयड  1.5 मिलियन किलोमीटर और 21 मीटर का  2020 YP4 2.1 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। नासा ने कहा हा कि हर साल एक जैसे आकार वाले कई क्षुद्रग्रह पृथ्‍वी से एक जैसी दूरी से गुजरते हैं। लेकिन उन्हें तब तक रिकॉर्ड करना मुश्किल होता है, जब तक कि वे सीधे पृथ्वी की ओर नहीं आते हैं। ऐसी स्थिति में आमतौर पर वायुमंडल में विस्फोट देखा जाता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।