Odisha Train Accident: 3 ट्रेनों की टक्कर में अब तक 233 की मौत, 900 से ज्यादा घायल, राज्य में एक दिन का राजकीय शोक

Odisha Train Accident: ओडिश का बालासोर में तीन ट्रेनों की आपस टक्कर हो गई है। यह भयानक ट्रेन हादसा ओडिशा के बालासोर में हुआ है। रेल मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यह जानना जरूरी है कि इतने बड़े हादसे की असल वजह क्या है।

अपडेटेड Jun 03, 2023 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
Odisha Train Accident: रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF के अलावा, स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस की टीमें और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर है

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर शुक्रवार शाम को तीन ट्रेनों के बीच हुई भीषण दुर्घटना हुई। इस घटना में अब तक 233 यात्रियों की मौत हो गई है और 900 से अधिक घायल हो गए हैं। इस भयानक हादसे में ओडिशा के बालासोर में शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बों के पटरी से उतर गए और डिब्बे विपरीत ट्रैक पर गिर गए। दूसरी पटरी पर यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक अन्य ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रैक पर गिरे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के कोचों से टकराकर डिरेल हो गई। इस ट्रेन के 3 से 4 डिब्बे पटरी से उतर गए।

इस हादसे के चलते ओडिशा के सीएम त्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा। सूचना और जनसंपर्क विभाग, ओडिशा की तरफ से यह जानकारी जारी की गई।

घायलों का बेस्ट ईलाज, रेस्क्यू पर है फोकस - रेलमंत्री  


इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यह जानना जरूरी है कि इतने बड़े हादसे की असली वजह क्या है? रेल मंत्रालय ने घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया। राहत और बचाव के लिए NDRF, SDRF और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेल मंत्री ने आगे कहा कि फिलहाल हमारा ध्यान बचाव कार्य पर है। राहत और बचाव कार्य खत्म होने के बाद ही बहाली का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पहले से ही बहाली के लिए मशीने तैनात हैं।

मुआवजे का ऐलान

वहीं मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपए दिए जाने का ऐलान किया गया है।

BJP ने रद्द किए आज देशभर में होने वाले सभी कार्यक्रम

कोरोमंडल ट्रेन हादसे को लेकर बीजेपी ने आज देशभर में अपने सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे से बेहद दुखी हूं। इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ–साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है। मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।