Omicron BF.7: खांसी के इन लक्षणों की करें पहचान, पता चल जाएगा कोरोना है या नहीं

Omicron BF.7: ओमीक्रोन का नया वेरिएंट BF.7 दुनिया में काफी तेजी से फैल रहा है। इस नए वेरिएंट के लक्षणों में खांसी, बुखार, गले में दर्द, और खराश शामिल है। वैसे तो ठंड के मौसम में खांसी जुकाम होना आम बात है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि खांसी कफ से हो रही है या फिर कोरोना से

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 12:22 PM
Story continues below Advertisement
सर्दी जुकाम और कोरोना के लक्षण काफी मिलते जुलते हैं। लिहाजा इन्हें कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए

Omicron BF.7: कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। चीन में ओमीक्रोन के BF.7 वेरिएंट से तबाही मची हुई है। चीन में मामले इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि अस्पताल और डॉक्टर कम पड़ गए हैं। अस्पातल में बेड्स का अकाल पड़ गया है। लोगों को फर्श पर इलाज कराना पड़ रहा है। इस बीच भारत में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। ऐसे में इसके लक्षणों की पहचान करना बेहद जरूरी है। कहीं ऐसा न हो कि सर्दी-खांसी को आप हल्के में लें और यह जानलेवा साबित हो जाए।

बेशक Omicron BF.7 के लक्षण बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है। लेकिन इसमें तेजी से फैलने की क्षमता है। यह एक साथ कम से कम 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। सबसे बड़ी कंफ्यूजन इसके लक्षणों को लेकर है। यह ओमीक्रोन का ही सब वेरिएंट है। इसके लक्षण भी ओमीक्रोन की तरह सर्दी, खांसी, नाक बहना, बुखार और गले में खराश ही हैं।

कोविड कफ की ऐसे करें पहचान


सूखी खांसी

कोरोना संक्रमित मरीजों को ज्यादातर सूखी खांसी का सामना करना पड़ता है। यह कफ शुरुआत में काफी हल्का होता है। लेकिन समय के साथ बदतर हो जाता है और कई हफ्तों तक रह सकता है। इसके चलते छाती में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अगर किसी को कई हफ्तों से कफ की समस्या हो रही है तो यह कोविड के लक्षण हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द अपना टेस्ट करा लें। कुछ लक्षण अक्सर सर्दी, फ्लू और अन्य श्वसन संक्रमणों की वजह से हो सकते हैं। जिससे आपको कन्फ्यूजन हो सकता है।

COVID-19 Update: देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक दिन में 188 नए मामले दर्ज

नाक बहना और बुखार

कफ के अलावा कोरोना वायरस के और भी लक्षण हैं जैसे गले में दर्द, नाक बहना, हल्का या तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत होती है। ये सभी लक्षण शुरुआत में काफी हल्के होते हैं और धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेते हैं। लिहाजा किसी भी तरह की परेशानी होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

थकान

ठंड के दिनों में होने वाले साधारण कफ में व्यक्ति को थकान या कमजोरी का एहसास नहीं होता है। लेकिन अगर वह कोरोना की चपेट में है, तो उसे इन दोनों चीजों का एहसास भी होगा। इसके साथ ही रोजाना के काम में उसे दिक्कत महसूस होने लगती है। वहीं रात में सोने में भी दिक्कत हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।