Get App

ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों में मिली हाई इम्युनिटी, डेल्टा जैसे वेरिएंट भी बेअसर: NIV Study

इस स्टडी में ओमीक्रोन से संक्रमित व्यक्तियों के सेरा के साथ बी.1, अल्फा, बीटा, डेल्टा और ओमीक्रोन वेरिएंट के खिलाफ IgG और न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी का विश्लेषण किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 8:00 AM
ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों में मिली हाई इम्युनिटी, डेल्टा जैसे वेरिएंट भी बेअसर:  NIV Study
Omicron से संक्रमित होने पर बनने वाली एंटीबॉडी पर हुआ बड़ा खुलासा

कोरोना वायरस महामारी पूरी दुनिया से विदा होने के मूड में बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है। किसी न किसी देश में इसके नए वेरिएंट पैदा होकर एक नई टेंशन बढ़ा रहे हैं। इस बीच भारतीय वायरोलॉजिस्ट ने एक शोध के जरिए बड़ा खुलासा किया है। इस शोध में कहा गया है कि जो लोग कोरोना वायरस के डेल्टा जैसे अन्य वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं, उसके मुकाबले ओमीक्रोन से संक्रमित हुए लोगों में पर्याप्त हाई इम्युनिटी देखने को मिली है। भले ही उनका वैक्सीनेशन नहीं हुआ हो।

पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (National Institute of Virology -NIV) के वैज्ञानिकों के एक स्टडी में कहा है कि ऐसे लोगों में हाई लेवल की एंटीबॉडी बनने के आधार पर यह माना जा सकता है कि वो डेल्टा या अन्य किसी वेरिएंट से संक्रमित नहीं होंगे।

बता दें कि ओमीक्रोन वेरिएंट सबसे पहले नवंबर महीने में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। आज यही ओमीक्रोन पूरी दुनिया में कोहराम मचाए हुए है। यूरोप और एशिया के कुछ देशों में ओमीक्रोन संक्रमण ने तेजी से पांव पसारे हैं। चीन, दक्षिण कोरिया में ओमीक्रोन संक्रमण की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। यह ओमीक्रोन सबसे ज्यादा फैलने वाला वेरिएंट है। इस स्टडी में 39 लोगों को शामिल किया गया था। ये वो लोग थे जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE), अफ्रीका (Africa), पश्चिम एशिया (West Asia), अमेरिका (US) और यूके (UK) से लौटे थे। इनमें से 6 लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ था। ये सभी ओमीक्रोन से संक्रमित थे।

चीन में कोरोना का कोहराम, शंघाई में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 17000 से ज्यादा नए मामले आए सामने

तीन कैटेगरी में हुई स्टडी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें