Omicron Variant: दक्षिण अफ्रीका का यात्री दिल्ली होते हुए पहुंचा मुंबई, टेस्ट में निकला Covid-19 पॉजिटिव

KDMC की CMO प्रतिभा पानपाटिल ने कहा कि यात्री ने दिल्ली में अपना सैंपल दिया और उन्हें मुंबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति दी गई

अपडेटेड Nov 29, 2021 पर 11:07 AM
एयरपोर्ट पर PPE किट में एक यात्री (FILE PHOTO)

मुंबई के डोंबिवली के रहने वाला 32 साल का एक शख्स, जो 24 नवंबर को दिल्ली के रास्ते दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से आया था, उसकी अराइवल पर पॉजिटिव टेस्ट किया, हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि क्या वह Covid-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) से संक्रमित है।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, कल्याण डोंबिवली नगर निगम (KDMC) की CMO प्रतिभा पानपाटिल ने कहा, 'यात्री ने दुबई के रास्ते केप टाउन से दिल्ली पहुंचा। उन्होंने दिल्ली में अपना सैंपल दिया और उन्हें मुंबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति दी गई।'

CMO ने आगे कहा, 'मुंबई पहुंचने पर वह पॉजिटिव पाए गए। उनमें कोई सिंप्टम नहीं थे और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। बाद में निगम ने उन्हें एक संस्थान में क्वारंटीन कर दिया।'


केडीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हवाई अड्डे के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है और व्यक्ति के साथ यात्रा करने वालों का पता लगाने की कोशिश भी जा रही है।

Omicron Variant: स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, 12 देशों के लिए बढ़ाई सख्ती

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. प्रदीप व्यास ने कहा, "हमने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए उनके सैंपल भेजे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित है या नहीं।"

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए केंद्र के 11 नवंबर के दिशानिर्देशों के अनुसार, RT-PCR टेस्ट के लिए सैंपल लैंडिंग पर देने होंगे, जिसके बाद ही यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों को सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन का पालन करना होगा, आठवें दिन अनिवार्य रूप से फिर से टेस्ट कराना होगा।

ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) पर बढ़ती चिंताओं के बीच, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दक्षिण अफ्रीका सहित से जिन देशों में ये नया स्ट्रेन पाया गाय, उन देशों से पिछले 15 दिनों में शहर में आने वाले 466 यात्रियों से कॉन्टैक्ट करना शुरू कर दिया है। इन सभी का RT-PCR टेस्ट के लिए स्वाब सैंपल लिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पहुंचे 466 यात्रियों में से 97 शहर के रहने वाले हैं। BMC व्यक्तिगत रूप से सभी यात्रियों से उनके हेल्थ अपडेट के लिए संपर्क कर रहा है।

BCM के एडिशनल कमिश्नर सुरेश काकानी ने कहा, 'मुंबई में रहने वाले यात्रियों में कोई लक्षण नहीं हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। हम सोमवार को उनका RT-PCR टेस्ट कराएंगे।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।