Omicron Variant: भारत में मिला Covid-19 के नए वेरिएंट का तीसरा केस, गुजरात में जिम्बाब्वे से लौटा एक शख्स संक्रमित

Omicron Variant: Covid​​​​-19 पॉजिटिव टेस्ट के बाद, बुजुर्ग व्यक्ति का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था

अपडेटेड Dec 04, 2021 पर 3:52 PM
भारत में मिला Omicron का तीसरा केस (FILE)

भारत में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron Variant) का तीसरा मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जानकारी दी कि एक 72 साल के व्यक्ति को जिम्बाब्वे से लौटने के बाद गुजरात (Gujarat) के जामनगर (Jamnagar) शहर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है।

इसने कहा कि गुरुवार को Covid​​​​-19 पॉजिटिव टेस्ट के बाद, बुजुर्ग व्यक्ति का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। गुजरात के कमिश्नर ऑफ हेल्थ जय प्रकाश शिवहरे ने पुष्टि की कि वह व्यक्ति ओमीक्रोन स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया था।

इससे पहले, कर्नाटक के दो लोग संक्रमण के इस नए वेरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमीक्रोन स्ट्रेन को "वेरिएंट ऑफ कंसर्न" की कैटेगरी में रखा है।

Ind vs SA: ओमीक्रोन के बीच एक हफ्ते की देरी से साउथ अफ्रीका जाएगी टीम इंडिया, खेले जाएंगे टेस्ट और ODI मैच, T20 को टाला


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में Covid-19 के 8,603 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दुनिया भर के अधिकारी चेतावनी के काफी ज्यादा म्यूटेड होने वाले Covid-19 स्ट्रेन के प्रसार को रोकने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं, क्योंकि यह वैश्विक आर्थिक सुधार को नुकसान पहुंचा सकता है।

जैसे-जैसे चिंताएं बढ़ रहे हैं, वैसे ही संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि Covid-19 वैक्सीन कितना असर कर रही हैं, इसकी समीक्षा होनी चाहिए।

इस बीच, कनाडा ने कोरोनोवायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के 15 मामलों की पुष्टि की है और पब्लिक हेल्थ अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया, देश भर में गंभीर बीमारी के मामले एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।