स्विगी में डिलीवरी एजेंट रहे सत्तार अब आईटी कंपनी में कोडिंग करेंगे, उन्होंने सोशल मीडिया पर बताई अपनी कहानी

सत्तार के पिता कॉन्ट्रैक्ट वर्कर हैं। उनकी कमाई बहुत कम है। इसलिए सत्तार ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान डिलीवरी एजेंट का काम शुरू किया

अपडेटेड May 28, 2022 पर 12:27 PM
Story continues below Advertisement
लिंक्डइन पर इस कामयाबी के लिए सत्तार को बधाइयां मिल रही हैं।

शेक अब्दुल सत्तार (Shaik Abdul Sathar) ने अपनी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। उनकी कहानी प्रेरक है। यह लोगों को सपने देखने और उसे हकीकत में बदलने के लिए प्रेरित करती है। सत्तार स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) में डिलीवरी एजेंट का काम करते थे। अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए उन्होंने यह काम शुरू किया था।

सत्तार के पिता कॉन्ट्रैक्ट वर्कर हैं। उनकी कमाई बहुत कम है। इसलिए सत्तार ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान डिलीवरी एजेंट का काम शुरू किया। काम के दौरान उनके एक दोस्त ने कोडिंग (सॉफ्टवेयर) सीखने की सलाह दी। फिर, सत्तार ने काम के बाद इसके लिए समय निकालना शुरू किया।

यह भी पढ़ें : FII की बिकवाली के बावजूद बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते दिखी तेजी, रुपये की चाल रही सपाट


वह रोजाना शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक डिलीवरी एजेंट का काम करते थे। फिर, सुबह के समय का इस्तेमाल कोडिंग सीखने के लिए करते थे। कोर्स पूरा होने के बाद उन्होंने वेब एप्लिकेशंस तैयार करना शुरू कर दिया। उन्होंने आईटी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई किया। आखिर में उन्हें एक आईटी कंपनी में नौकरी मिल गई।

सत्तार अब Probe Information के एंप्लॉयी बन गए हैं। उन्होंने कहा, "एक समय था, जब मुझे एक-एक रुपया का हिसाब रखना पड़ता था। अब मैं ऐसी स्थिति में पहुंच गया है कि कुछ महीनों की सैलरी से अपने पिता का पूरा कर्ज चुका सकता हूं।"

लिंक्डइन पर इस कामयाबी के लिए सत्तार को बधाइयां मिल रही हैं। प्रेरणा शर्मा नाम की यूजर ने लिखा है, "यह amazing है। आपकी मेहनत और समर्पण ने आपकी दुनिया बदल दी है। आपको मिली सलाह को भी काफी क्रेडिट जाता है। मैं इंजीनियर के आपके करियर के लिए गुडलक कहती हूं। मुझे उम्मीद है कि आपकी कहानी दूसरों को भी कुछ करने को प्रेरित करेगी। "

लिंक्डइन के एक दूसरे यूजर ने लिखा, "आप इस बात के सजीव उदाहरण हैं कि मेहनत की बदौलत कैसे सफलता हासिल की जा सकती है। मुझे उम्मीद है कि देश के युवा आपसे और आपकी जर्नी से जरूर प्रेरित होंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।