कोरोना वायरस देश में आने से इसकी जांच के लिए कई पद्धितयां अपनाई गईं हैं। इस समय सबसे ज्यादा प्रचलित आरटी-पीसीआर टेस्ट माना जा रहा है साथ ही अब इससे भी आसान जांच का तरीका ईजाद किया गया है। राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (नीरी) ने एक ऐसी तकनीक बनाई है, जिसमें सिर्फ 3 घंटे में ही कोरोना संक्रमण का पता चल सकेगा। इसमें गरारा करके कोरोना के बारे में पता लगाया जा सकेगा। इतना ही नहीं आईसीएमआर ने भी इस तकनीक को मंजूरी दे दी है।
