92वें एकेडमी अवॉर्ड (92nd Academy Awards) यानी मशहूर ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards) के 2020 के विनर्स की घोषणा हो चुकी है। लॉस एंजिलिस के डोल्बी थिएटर में हुए इस साल के ऑस्कर समारोह में साउथ कोरियन फिल्म Parasite का बोलबाला रहा है। इस फिल्म ने चार कैटेगरीज़ में ऑस्कर जीता है। वहीं जैसा कि माना जा रहा था व्हॉकिन फीनिक्स (Joaquin Phoenix) को उनके शानदार कैरेक्टर जोकर (Joker) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
हम आपको यहां Oscars 2020 के विनर्स की लिस्ट दे रहे हैं।
बेस्ट पिक्चर- Parasite. इस साउथ कोरियन फिल्म ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड जीता है। इसका मुकाबला, Ford Vs Ferrari, The Irishman, Jojo Rabbit, Joker, Little Women, Marriage Story, 1917 और Once Upon a Time in Hollywood जैसी फिल्मों से था।
इंटरनेशनल फीचर फिल्म- Parasite को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में भी अवॉर्ड मिला है।
बेस्ट एक्ट्रेस- Rennee Zellweger को उनकी फिल्म Judy के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। ये उनका दूसरा ऑस्कर है।
बेस्ट डायरेक्टर- Parasite की डायरेक्टर Bong Joon Ho को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
म्यूजिक (ओरिजिनल सॉन्ग)- (Im Gonna) Love Me Again के लिए Elton John and Bernie Taupin ने अवॉर्ड रिसीव किया।
म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर)- Hildur Guðnadóttir को Joker के लिए इस कैटेरगरी में अवॉर्ड मिला।
मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- Bombshell के लिए Kazu Hiro, Anne Morgan और Vivian Baker.
विज़ुअल इफेक्ट्स- 1917 के लिए Guillaume Rocheron, Greg Butler और Dominic Tuohy.
फिल्म एडिटिंग- Ford v Ferrari के लिए Michael McCusker और Andrew Buckland.
सिनेमैटोग्राफी- 1917 के लिए Roger Deakins.
साउंड मिक्सिंग- 1917 के लिए Mark Taylor और Stuart Wilson.
साउंड एडिटिंग- Ford v Ferrari के लिए Donald Sylvester.
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- Marriage Story के लिए Laura Dern.
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- Once upon a Time... in Hollywood के लिए Brad Pitt.
एनिमेटेड फीचर फिल्म- Toy Story 4.
शॉर्ट फिल्म (एनिमेटेड)- Hair Love.
राइटिंग (ओरिजिनल स्क्रीनप्ले)- Parasite के लिए Bong Joon Ho और Han Jin Won.
राइटिंग (एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले)- Jojo Rabbit के लिए Taika Waititi.
शॉर्ट फिल्म (लाइव एक्शन)- The Neighbors Window.
प्रॉडक्ट डिजाइन- Once Upon a Time...in Hollywood के लिए Barbara Ling और Nancy Haigh.
कॉस्ट्यूम डिज़ाइन- Little Women के लिए Jacqueline Durran.
डॉक्यूमेंट्री (फीचर)- American Factory के लिए Steven Bognar, Julia Reichert and Jeff Reichert.
डॉक्यूमेंट्री (शॉर्ट सब्जेक्ट)- Learning to Skateboard in a Warzone (If You are a Girl) के लिए Carol Dysinger और Elena Andreicheva.