Bikano ने होली के अवसर पर लॉन्च की नमकीन स्नैक्स की नई रेंज, कारोबार को दोगुना करने का लक्ष्य

बिकानो ने बुधवार को कहा कि उसका अगले तीन वर्षों में कारोबार को दोगुना करके 2,500 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है

अपडेटेड Mar 25, 2021 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement

भारत की प्रमुख पैकेज्ड फूड्स कंपनी बीकानो (Bikano) ने होली के अवसर पर उत्तर भारत के हिंदी भाषी बेल्ट में अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने के लक्ष्य के तहत बुधवार को कई नए दिलकश स्नैक्स लॉन्च किए। इन उत्पादों को लॉन्च कर बिकानो का लक्ष्य अगले वित्तीय वर्ष में 75 करोड़ रुपये तक की बिक्री में बढ़ोत्तरी हासिल करना है। ज्यादातर उत्पादों की कीमत पांच रुपये और 10 रुपये प्रति पैक है।

बिकानो ने बुधवार को कहा कि उसका अगले तीन वर्षों में कारोबार को दोगुना करके 2,500 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है। कंपनी ने कहा कि इसके लिए वह बाजार के विस्तार और उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने पर जोर देगी। कंपनी का कारोबार फिलहाल मुख्य रूप से देश के उत्तरी हिस्से से आता है, और अब वह दक्षिणी और पश्चिमी बाजारों में विस्तार करने के लिए निवेश कर रही है।

इसके अलावा कंपनी घरेलू बाजारों में नए उत्पादों की पेशकश करके अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है और खासतौर से निर्यात बाजारों के लिए फ्रोजेन फूड और रेडी-टू-ईट फूड की शुरुआत की गई है। बिकानो के डायरेक्टर मनीष अग्रवाल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि हम अगले तीन वर्षों में 2,500 करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंचने का लक्ष्य बना रहे हैं।

अग्रवाल को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में बिकानो अपने पैकेज स्नैक्स कारोबार से 1,000 से 1,200 करोड़ रुपये की आय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि हम अगले वित्त वर्ष में पैकेज फूड कारोबार में करीब 35 से 40 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि पैकेज खाद्य खंड में वृद्धि की क्षमताएं बहुत अधिक हैं और कंपनी अपने मौजूदा उत्पाद पोर्टफोलियो और नई पेशकश के जरिए इसका लाभ पाने की पूरी कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।