RIP Imtiaz Qureshi: देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित इम्तियाज कुरैशी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह पहले शेफ हैं जिन्हें पद्मश्री सम्मान मिला है। इम्तियाज 93 साल के थे और उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुकिंग की दम पुख्त स्टाइल की पुरानी लखनवी परंपरा में फिर से जान फूंकने वाले इम्तियाज कुरैशी के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। इम्तियाज के बेचे इश्तियाक कुरैशी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि वह 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें शुगर था तो इसी की वजह से उन्हें दिक्कतें हो रही थीं।
