Get App

पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा का एक्सीडेंट, जीजा की मौत, बहन की हालत नाजुक, देखिए हादसे का वीडियो

Pankaj Tripathi Brother in Law Death: पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पंकज के जीजा की मौत हो गई है। वहीं बहन की हालत बेहद नाजुक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 10:15 AM
पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा का एक्सीडेंट, जीजा की मौत, बहन की हालत नाजुक, देखिए हादसे का वीडियो
Pankaj Tripathi Brother in Law Death: पंकज त्रिपाठी के जीजा रेलवे में नौकरी करते थे और छुट्टी पर गोपालगंज आए हुए थे।

Pankaj Tripathi Brother in Law Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंकज त्रिपाठी के जीजा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। वहीं, उनकी बहन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। यह सड़क हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ है। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि एक कार तेज रफ्तार से चौराहे को पार करते हुए निकल रही है। फिर यह कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई।

पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी और बहन सरिता तिवारी बिहार के गोपालगंज से वेस्ट बंगाल के लिए जा रहे थे। निरसा मार्केट चौक पर पहुंचने से पहले ही उनका एक्सीडेंट हो गया। राजेश और सरिता की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में कार डैमेज हो गई है। उनकी बहन सरिता का इलाज धनबाद के एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) में चल रहा है।

राजेश तिवारी चितरंजन रेल में नौकरी करते थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के जीएम ऑफिस में थी। लेकिन छुट्टी अपने घर गोपालगंज आए थे। जब वह वहां से वापस आ रहे थे तब ये दुर्घटना हुई। इस हादसे के बाद संभावनना जताई गई है कि पंकज त्रिपाठी धनबाद जा सकते हैं। दिल दहला देने वाला यह हादसा एक्टर की पिता के मौत के एक साल के भीतर हुआ है। अगस्त 2023 में, पंकज के पिता का 99 साल में निधन हो गया था। फिलहाल इस हादसे में अभी तक पंकज त्रिपाठी का कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि उनके करीबी और बिहार राजनीति के दिग्गज नेता चिराग पासवान ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शोक प्रकट किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें