Parliament Security Breach: संसद में घुसपैठ का मास्टरमाइंड ललित झा गिरफ्तार, अन्य आरोपियों को किया था प्रेरित

Parliament Security Breach: राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने नए संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों को गुरुवार को सात दिन के लिए दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल शिंदे और नीलम देवी को NIA मामलों की विशेष जज हरदीप कौर की विशेष अदालत में पेश किया

अपडेटेड Dec 15, 2023 पर 10:38 AM
Story continues below Advertisement
Parliament Security Breach: सूत्रों ने कहा कि ललित झा ने एक अन्य आरोपी सागर शर्मा को महादेव रोड से संसद पास लेने के लिए भेजा

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड ललित झा (Mastermind Lalit Jha Arrested) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि झा को राष्ट्रीय राजधानी से गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मास्टरमाइंड ललित झा ने अन्य आरोपियों को संसद में हंगामा करने के लिए प्रेरित किया था। सूत्रों ने कहा कि उसने एक अन्य आरोपी सागर शर्मा को महादेव रोड से संसद पास लेने के लिए भेजा और उसने पूरे घटना को फेसबुक पर लाइव किया। पुलिस के अनुसार, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाना योजनाबद्ध तरीके से किया गया कृत्य था और इसे छह लोगों द्वारा अंजाम दिया गया, जिनमें से सभी अब पुलिस हिरासत में हैं।

अधिकारियों ने कहा कि झा एक व्यक्ति के साथ राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसे स्पेशल सेल को सौंप दिया गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, "ललित झा कर्तव्य पथ थाने आया जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे स्पेशल सेल को सौंप दिया गया जो घटना की जांच कर रही है।" पुलिस के अनुसार, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाना योजनाबद्ध तरीके से किया गया कृत्य था और इसे छह लोगों द्वारा अंजाम दिया गया, जिनमें से सभी अब पुलिस हिरासत में हैं।

संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और केन के जरिए पीले रंग का धुआं फैला दिया। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया।


इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- भजन लाल शर्मा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है। ये चारों आरोपी संसद पहुंचने से पहले अपने सहयोगी विशाल के घर पर ठहरे थे। पुलिस ने विशाल को भी गुरुगाम से हिरासत में लिया था। इस बीच, ललित झा के कोलकाता के पड़ोसियों ने उसे शांत स्वभाव का व्यक्ति बताया और कहा कि वे संबंधित खबरें देखकर हैरान हैं।

4 आरोपियों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने नए संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में गिरफ्तार चार लोगों को गुरुवार को सात दिन के लिए दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल शिंदे और नीलम देवी को NIA मामलों की विशेष जज हरदीप कौर की विशेष अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से आरोपियों को 15 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। अदालत ने आरोपियों को सात दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के अलावा आतंकवाद-रोधी कानून गैर कानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (UAPA) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Dec 15, 2023 10:29 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।