भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर (wicketkeeper) और बल्लेबाज (batsman) पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने बुधवार को क्रिकेट सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। पटेल ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। पटेल ने ट्वीट के जरिए कहा है कि मैं आज क्रिकेट सभी फॉर्मों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। मैं अपने 18 साल लंबे कैरियर का पटाक्षेप भारी मन और इस यात्रा में मेरे साथ शामिल रहे तमाम लोगों के प्रति कृतकज्ञता के साथ करता हूं।
— parthiv patel (@parthiv9) December 9, 2020
पार्थिव पटेल ने 17 साल की उम्र में क्रिकेट टीम में शामिल हो गए थे। वो सबसे कम उम्र के विकेटकीपर थे। 35 साल के पार्थिव पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट मैच, 28 वनडे और एक T20 मैच में हिस्सा लिया है। डोमेस्टिक क्रिकेट में पटेल ने गुजरात के लिए 194 प्रथम श्रेणी के मैच खेले हैं।
साल 2002 में पार्थिव पटेल जब 17 साल 153 दिन के थे, तब उन्हें सबसे कम उम्र के विकेटकीपर के रूप में मौका मिला। पटेल ने अपने करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की, लेकिन दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी के उभार के साथ ही उन्होंने भारतीय टीम में अपना स्थान खो दिया।
पार्थिव पटेल भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह लंबे समय तक के लिए पक्की नहीं कर पाए। उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया। इसके बावजूद पार्थिव ने कभी हार नहीं मानी। वो इंडियन प्रीमियर लीग और डोमेस्टिक क्रिकेट मैदान में हमेशा शानदार प्रदर्शन करते रहे।
IPL 2015 में पार्थिव पटेल ने मुंबई इंडियन्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सीरीज में पटेल 339 रन बनाए। जो कि सीरीज में रन बनाने वालों में चौथे नंबर में हैं। इसी साल उन्होंने गुजरात विजय हजारे ट्राॉफी में गुजरात की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
