असम: गुवाहाटी के सिनेमाहॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का उत्पात, मुख्यमंत्री ने पूछा, 'कौन है शाहरुख खान'

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने शनिवार को पूछा कि शाहरुख खान कौन हैं। गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने जब उनसे पठान फिल्म को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "शाहरुख कौन हैं? मैं उनके और उनकी फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता"

अपडेटेड Jan 21, 2023 पर 11:10 PM
गुवाहाटी में एक सिनेमाहॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 'पठान' फिल्म के पोस्टर फाड़कर उन्हें जला दिया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने शनिवार को पूछा कि शाहरुख खान कौन हैं। गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने जब उनसे पठान फिल्म को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, "शाहरुख कौन हैं? मैं उनके और उनकी फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता।" दरअसल गुवाहाटी में एक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था और शहर के सिनेमाहॉल में जमकर हंगामा किया था। पत्रकारों ने इसी हंगामे और विरोध-प्रदर्शन को लेकर उनसे सवाल पूछा था।

जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को बताया कि शाहरुख खान बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार हैं, तो शर्मा ने कहा कि राज्य के लोगों को हिंदी के बजाय असमी फिल्मों के प्रति चिंतित होना चाहिए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिस सिनेमाहॉल में हंगामा किया, उसमें ‘पठान’ फिल्म को दिखाया जाना है। कट्टरपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर फाड़कर उन्हें जला दिया।


यह भी पढ़ें- Multibagger Stock: इतनी तेज बनाया करोड़पति कि सफाई देनी पड़ गई, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, "इस समस्या के बारे में खान ने मुझसे बात नहीं की है, लेकिन बॉलीवुड के बहुत से लोग मुझसे बात करते हैं। यदि वे बात करते हैं, तो मैं इस मामले को देखूंगा। यदि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी।"

बता दें कि फिल्म ‘पठान’ के एक गाने ‘बेशर्म रंग…’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केसरिया बिकनी में दिखाए जाने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद समेत कई नेताओं ने फिल्म को बैन करने की मांग की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।