Petrol Diesel Price Today 22th Sep 2021: पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानी बुधवार को जारी हो गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17वें दिन कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को रेट में में बदलाव किया गया था, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था। जानें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..
