Petrol Diesel Price: राहत भरा शुक्रवार, आज नहीं बढ़े दाम लेकिन इन शहरों में 111 के पार है पेट्रोल

आज आम लोगों के लिए राहत भरा शुक्रवार रहा क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े

अपडेटेड Jul 09, 2021 पर 11:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Petrol Diesel Price Today 9th July 2021: आज आम लोगों के लिए राहत भरा शुक्रवार रहा क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े। हालांकि, अभी भी काफी शहरों में पेट्रोल का रेट 100 रुपये प्रति लीटर के पार चल रह है। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच चुकी हैं। वहीं डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। 


राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, बिहार, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल, मणिपुर, जम्मू में पेट्रोल 100 रुपये को पार कर गया है। शहरों में दिल्ली, मुंबई, रत्नागिरी, परभणी, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, बांसवाड़ा, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, गुंटूर, काकीनाडा, हैदराबाद, लेह, इंफाल, कालाहांडी, सोपोर , बारामूला, पटना, सेलम, तिरुवनंतपुरम, मोहाली और दार्जिलिंग आदि शहरों में 100 रुपये से अधिक रेट चल रहा है। वहीं, राजस्थान के गंगा नगर और मध्य प्रदेश के अनूपपुर, में पेट्रोल का रेट 111 रुपये के करीब पहुंच चुका है। जानें आज आपके शहर में क्या रहा पेट्रोल और डीजल का रेट..
 

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 100.56 89.62
मुंबई 106.59 97.18
चेन्नई 101.37 94.15
कोलकाता 100.62 92.65
भोपाल 108.88 98.4
रांची 95.7 94.58
बेंगलुरु 103.93 94.99
पटना 102.79 95.14
चंडीगढ़ 96.7 89.25
लखनऊ 97.67 90.01


ऐसे चेक करें आज के नए दाम


पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल केकस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

 


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।