वॉलमार्ट के ग्रुप का ऑनलाइन पेमेंट एप्लिकेशन PhonePe देश का पहला ऐसा ऐप बन गया है, जिसने UPI-बेस्ड ट्रांजैक्शन के लिए फीस लेनी शुरू कर दी है। डिजिटल पेमेंट ऐप PhonePe ने 50 रुपए से ऊपर के मोबाइल रिचार्ज के लिए 1 रुपए से 2 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन की प्रोसेसिंग फीस लेनी शुरू कर दी है, ये फीस UPI के जरिए रिचार्ज करने पर भी लगेगी।
