PHOTOS: तस्वीरों में देखें देश का पावर कॉरिडोर, रिडेवलपमेंट के बाद कुछ ऐसा दिखेगा अब सेंट्रल विस्टा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 8 सितंबर को विजय चौक (Vijay Chowk) से इंडिया गेट (India Gate) तक पूरे सेक्शन का उद्घाटन करेंगे

अपडेटेड Sep 06, 2022 पर 3:58 PM
रिडेवलपमेंट के बाद कुछ ऐसा दिखेगा अब सेंट्रल विस्टा (PIC- CPWD)

Central Vista Photos: देश के पावर कॉरिडोर सेंट्रल विस्टा (Central Vista) की पुनर्विकास परियोजना में एक नए त्रिकोणीय संसद भवन, एक कॉमन केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का सौंदर्यीकरण, एक नया प्रधानमंत्री आवास और कार्यालय और एक नया उपराष्ट्रपति एन्क्लेव की एनीमेटिड तस्वीरें सरकार ने जारी की हैं।

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू को 20 महीने की कड़ी मेहनत के बाद जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हरे-भरे हरियाली के बीच इसकी केंद्रीय विशेषता के रूप में एक फव्वारे के साथ लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग और रिवर साइड को न केवल राष्ट्रीय राजधानी की सुंदरता में जोड़ा जाएगा, बल्कि विजिटर्स को भी इसका फायदा होगा।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 8 सितंबर को विजय चौक (Vijay Chowk) से इंडिया गेट (India Gate) तक पूरे सेक्शन का उद्घाटन करेंगे।

Kartavya Path: नई दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम अब होगा 'कर्तव्य पथ'


देखें नए सेंट्रल विस्टा की तस्वीरें:

नहर क्षेत्र के कुल 19 एकड़ का सौंदर्यीकरण किया गया है। इसमें पूरे सेक्शन पर 16 पुल हैं। दो नहरों में नौका विहार की अनुमति होगी – एक कृषि भवन के पास और दूसरी वनज्या भवन के आसपास। (CPWD) नहर क्षेत्र के कुल 19 एकड़ का सौंदर्यीकरण किया गया है। इसमें पूरे सेक्शन पर 16 पुल हैं। दो नहरों में नौका विहार की अनुमति होगी – एक कृषि भवन के पास और दूसरी वनज्या भवन के आसपास। (CPWD)

राजपथ के साथ-साथ 3.90 लाख वर्ग मीटर में फैले क्षेत्र को चारों ओर हरियाली से विकसित किया गया है। इसके अलावा, 15.5 KM तक फैले नए लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग बनाए गए हैं। यहां पहले बजरी रेत वाले फुटपाथ थे। राजपथ के साथ-साथ 3.90 लाख वर्ग मीटर में फैले क्षेत्र को चारों ओर हरियाली से विकसित किया गया है। इसके अलावा, 15.5 KM तक फैले नए लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग बनाए गए हैं। यहां पहले बजरी रेत वाले फुटपाथ थे।

पूरे सेक्शन में 1,125 गाड़ियों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है। इंडिया गेट के पास 35 बसों के लिए पार्किंग की जगह अलग रखी गई है। पूरे सेक्शन में 1,125 गाड़ियों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है। इंडिया गेट के पास 35 बसों के लिए पार्किंग की जगह अलग रखी गई है।

परिसर के कैरेक्टर को बनाए रखने के लिए कंक्रीट के बोल्डरों को 1,000 से ज्यादा सफेद बलुआ पत्थर के बोल्डरों से बदल दिया गया है। परिसर के कैरेक्टर को बनाए रखने के लिए कंक्रीट के बोल्डरों को 1,000 से ज्यादा सफेद बलुआ पत्थर के बोल्डरों से बदल दिया गया है।

पूरे सेक्शन में 1,125 गाड़ियों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है। पूरे सेक्शन में 1,125 गाड़ियों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है।

शहर में सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान मानते हुए, पुनर्विकसित सेक्शन में लाल ग्रेनाइट वॉकवे हैं, जो चारों ओर हरियाली के साथ लगभग 1.1 लाख वर्ग मीटर में फैले हुए हैं। राजपथ के साथ 133 से ज्यादा लाइट पोल, 4,087 पेड़, 114 आधुनिक साइनेज और स्टेप्ड गार्डन हैं। शहर में सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान मानते हुए, पुनर्विकसित सेक्शन में लाल ग्रेनाइट वॉकवे हैं, जो चारों ओर हरियाली के साथ लगभग 1.1 लाख वर्ग मीटर में फैले हुए हैं। राजपथ के साथ 133 से ज्यादा लाइट पोल, 4,087 पेड़, 114 आधुनिक साइनेज और स्टेप्ड गार्डन हैं।

राजपथ के साथ-साथ, लॉन के पार, नहरों के साथ-साथ, और इंडिया गेट परिसर में 16.5 KM वॉकवे जोड़े गए हैं। राजपथ के साथ-साथ, लॉन के पार, नहरों के साथ-साथ, और इंडिया गेट परिसर में 16.5 KM वॉकवे जोड़े गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।