PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर जल्द मिल सकती है। पीएम किसान योजना के 12 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान काफी समय से 11वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अप्रैल-जुलाई की किश्त इसी महीने अप्रैल में आ सकती है। हालांकि, अगर पिछले साल का ट्रेंड देखें तो बीते साल किश्त 15 मई को आई थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार 11वीं किश्त रामनवमी के दिन या अंबेडकर जयंती के दिन आ सकती है।
अब तक आ चुकी हैं 10 किश्त
अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 10 किश्त किसानों के खाते में आ चुकी हैं। 10वीं किश्त के पैसे सरकार ने 1 जनवरी को किसानों के खाते में ट्रांसफर किये थे। अब किसानों को 11वीं किश्त तभी मिलेगी जब किसान e-KYC अपडेट करा लेंगे।
किसानों को मोदी सरकार देती है आर्थिक मदद
मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना साल 2018 में शुरू की थी। इसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना था। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। किसानों के खाते में एक साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किश्तें ट्रांसफर की जाती हैं।
पीएम किसान स्टेटस ऐसे करें चेक
किसान अपना पीएम किसान का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर लें कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। आपके स्टेटस पर e-KYC अपडेट नजर आ रही है। अगर नहीं तो पहले e-KYC करा लें। साथ ही क्या आपके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखकर आ रहा है, तो इसका मतलब है कि सरकार ने आपके द्वारा दी गई जानकारी को कन्फर्म कर लिया है। अब जल्द ही आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
- आप अपने पीएम किसान खाते का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।
- फिर वेबसाइट के लेफ्ट साइड पर किसान कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद बेनिफिशयरी स्टेटस पर क्लिक करें।
- स्टेटस चेक करने के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां डालें।
- ये प्रोसेस पूरा होने के बाद बाद लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- अगर कोई गड़बड़ नजर आए तो आप हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके शिकायत कर सकते हैं।