PM Kisan: 1 सितंबर को आएंगे किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये! लाभार्थी ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस

किसानों के खाते में 1 सितंबर 2022 को बैंक खाते में 2,000 रुपये की किश्त आ सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 11वीं किश्त 2000 रुपये 31 मई को ट्रांसफर की थी

अपडेटेड Aug 19, 2022 पर 6:38 PM
Story continues below Advertisement
1 सितंबर को आ सकती है किसानों के खाते में किश्त।

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किश्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अब किसानों के खाते में जल्द 12वीं किश्त आनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों के खाते में 1 सितंबर 2022 को बैंक खाते में 2,000 रुपये की किश्त आ सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 11वीं किश्त 2000 रुपये 31 मई को ट्रांसफर की थी।

1 सितंबर को आएगी 12वीं किश्त

पीएम किसान योजना के तहत पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर की जाती है। अब तक टाइम लाइन के मुताबिक 11वीं किश्त का पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है। अब अगली 12वीं किश्त 1 सितंबर को आ सकती है।


 

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा

- यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।

- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।

- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।

- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।

- 9वीं और 8वीं किश्त से जुड़ी जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।

- यदि आपको FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है।

Taking Stock: 8 दिनों की तेजी के बाद निफ्टी 17,800 के नीचे लुढ़का, जानें सोमवार को कैसी रहेगी इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।