PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त मई महीने में ट्रांसफर हो सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीएम किसान का पैसा 3 मई, अक्षय तृतीया के दिन आ सकता है। आपने अभी तक अपना स्टेटस खोलकर चेक किया है कि इस पर Rft Signed By State लिखा दिखाई दे रहा है या नहीं। अगर हां, तो आप एक पात्र लाभार्थी किसान हो जिसके खाते में मोदी सरकार अगले 10 से 15 दिनों में पैसा ट्रांसफर कर सकती है।
जानें Rft Signed By State का क्या है मतलब
Rft Signed By State का मतलब है कि आपकी दी गई जानाकरी को चेक कर लिया गया है। अब इसे आगे के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। कुल मिलाकर कहने क मतलब ये है कि देर सवेर आपके अकाउंट में 2,000 रुपये की किश्त जरूर आएगी।
10 से 15 दिन में आएगी 11वीं किश्त
आपकी किश्त मोदी सरकार अगले 10 से 15 दिनों के बीच ट्रांसफर कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 मई अक्षय तृतीया के दिन मोदी सरकार पैसा ट्रांसफर कर सकत है। बीते साल मई महीने में किसानों के खाते में 2000 रुपये की किश्त आई थी। मोदी सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराती है। सरकार का मकसद है कि किसानों की इनकम दोगुनी की जाए। लिहाजा केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर करती है। सरकार ये 6,000 रुपये साल भर में 3 किस्तों में देती है।
अगर आपके स्टेटस में FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखकर आ रहा है तो इसका मतलब होता है कि सरकार ने आपके द्वारा दी गई जानकारी को कन्फर्म कर लिया है। अब जल्द ही आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।