PM Kisan Tractor Yojana: ट्रैक्टर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! मोदी सरकार दे रही है 50% सब्सिडी

केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कई स्कीम्स चलाती रहती है

अपडेटेड Oct 27, 2021 पर 9:12 PM
Story continues below Advertisement

PM Kisan Tractor Yojana: केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कई स्कीम्स चलाती रहती है। सरकार कई योजनाएं उनको ध्यान में रखकर लाईं भी हैं। पीएम किसान योजना के तहत 6000 रुपये सालाना उनके खाते में डाले जाते हैं। बीज, खाद, और कई तरह की मशीनों पर सब्सिडी दी जाती है। सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए सब्सिडी देती है।

जानें क्या है पीएम किसान ट्रैक्टर योजना

किसानों को खेती के लिए ट्रैक्टर चाहिए होता है। देश में कई ऐसे किसान है जो आर्थिक तंगी के कारण ट्रैक्टर नहीं खरीद पाते। वह या तो किराए पर ट्रैक्टर लेते हैं या बैल के जरिये खेती करते हैं। ऐसे ही किसानों को ध्यान में रखते हुए सरकार पीएम किसान ट्रैक्टर योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत किसानों को आधे दाम पर ट्रैक्टर मिलता है।

50 प्रतिशत मिलती है सब्सिडी

किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी (PM Kisan Tractor Yojana) देती है। इसके तहत किसान कंपनी से आधे दाम पर ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। बाकी का पैसा सरकार देगी। इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को अपने-अपने स्तर पर ट्रैक्टरों पर 20 से 50 % तक सब्सिडी देती है।

ऐसे उठाएं लाभ


सरकार सिर्फ एक ट्रैक्टर पर ही सब्सिडी देती है। अगर आप इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास किसान आधार कार्ड, जमीन के कागज, बैंक की डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। इस योजना के तहत किसान किसी भी नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।