प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त में 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 17 000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन इस योजना के तहत आवेदन करने वाले करीब 10 करोड़ किसानों में से 1.4 करोड़ किसानों सिर्फ इसलिए पैसा नहीं मिल सका कि उनके रिकॉर्ड में या तो गड़बड़ी थी या फिर उनके पास आधार कार्ड नहीं था। ऐसा भी हो सकता है कि उनके आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती रही हो।
जिन किसानों को पीएम किसान योजना के तहत अगस्त में 2000 रुपये का किस्त नहीं मिला, उन्हें नवंबर मे जारी होने वाली 2000 रुपये की किस्त भी नहीं मिलेगी। अगर नवंबर में जारी होने वाली किस्त का पैसा चाहते हैं तो समय रहते अपना रिकॉर्ड सुधार लें और अगर कोई गड़बड़ी है तो उसे ठीक कर लें। आधार, अकाउंट नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में गलती है तो उसे दुरुस्त कर लें, ताकि पैसा मिलने में कोई दिक्कत नहीं हो।
10.5 करोड़ किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया
केंद्रीय कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) के मुताबिक, 30 सितंबर तक इस योजना का लाभ उठाने के लिए देशभर के लगभग 10.5 करोड़ किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ये वो किसान हैं जिनके कागजात दुरुस्त हैं। सरकार चाहती है कि इस योजना के जरिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ पहुंचाया जाए। सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की है।
ऐसे सुधारें गलती
अगर आपने पहले आवेदन किया है और आधार कार्ड ठीक से अपलोड नहीं हुआ है या किसी और वजह से गलत आधार नंबर दर्ज हो गया है तो इसकी जानकारी आप ऑनलाइन ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अपना आझार नंबर और नाम की स्पेलिंग चेक करें। जानिए इसका आसान उपाय-
- सबसे पहले PM Kisan Yojna की ऑफिशियल वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
- फिर इसके अंदर फार्मर कॉर्नर में जाकर Edit Aadhaar Details ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां अपना आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद एक कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
अगर आपका केवल नाम गलत होगा यानी एप्लीकेशन और आधार में नाम है अलग-अलग होंगे तो आप इसे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं। लेकिन अगर कोई और गलती होगी तो इसे लेखपाल या कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर ठीक करा सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
