PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थी किसानों को सरकार ने 11वीं किश्त के पैसे ट्रांसफर कर दिये हैं। सरकार ने किसानों को एक जगह और फायदा दिया है। सराकर ने हाल में e-KYC की डेडलाइन 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दी है। यानी, किसानों को करीब 2 महीने का समय e-KYC कराने के लिए और मिल गया है। जो किसान 11वीं के बाद 12वीं किश्त के लिए आस लगाए बैठे हैं, वह e-KYC करा लें।
