Get App

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन से रूस-यूक्रेन युद्ध पर की बातचीत, जेलेंस्की को भी किया फोन

Russia-Ukraine War: अधिकारियों ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी और पुतिन ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पुतिन को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने रूस की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं

Akhileshअपडेटेड Mar 20, 2024 पर 7:11 PM
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन से रूस-यूक्रेन युद्ध पर की बातचीत, जेलेंस्की को भी किया फोन
Russia-Ukraine War: पुतिन दिसंबर 1999 से राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के तौर पर रूस का नेतृत्व कर रहे हैं

Russia-Ukraine War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को उनके फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने दोहराया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही आगे का रास्ता है। अधिकारियों ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पुतिन को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने रूस की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने पुतिन से फोन पर रूसी नेता के राष्ट्रपति चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के दो दिन बाद यह बात कही। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने उनकी इस जीत पर सवाल खड़े किए थे। पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात की और रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में उनके फिर से चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। हम आने वाले वर्षों में भारत-रूस विशिष्ट और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा एवं विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।"

पुतिन ने भी PM मोदी को दी शुभकामनाएं

बातचीत के बारे में क्रेमलिन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पुतिन ने भारत में आगामी संसदीय चुनावों के सफल संचालन के लिए PM मोदी को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी उन कुछ अंतरराष्ट्रीय नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने पुतिन को उनके फिर से चुने जाने पर बधाई दी है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि टेलीफोन पर हुई वार्ता में मोदी और पुतिन ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें