PM Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सोलापुर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए 15,024 मकान लाभार्थियों को सौंपे। इसके बाद पीएम मोदी ने AMRUT 2.0 योजना का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर में सुबह करीब 10.45 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपये की 8 अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
