वकीलों के खिलाफ पुलिस ने किया सड़क पर प्रदर्शन, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

अपडेटेड Nov 05, 2019 पर 4:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

तीस हाजरी कोर्ट में वकीलों और पुलिस की भिडंत अब आर-पार की लड़ाई में आ चुकी है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवान पुलिस हेड क्वार्टर के बाहर सड़क पर उतर गए और काली पट्टी बांधकर वकीलों के धरना प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि वकीलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, उन्हें डर बना हुआ है कि दिल्ली पुलिस के जवानों पर शहर भर में कहीं भी हमला हो सकता है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए। धरना प्रदर्शन के चलते सड़क ब्लॉक हो गई है। हालात को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस के आला अफसर लगातार पुलिस कर्मियों को मना रहे हैं। गृह मंत्रालय ने इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस से अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी रिपोर्ट मांगी है।

इस बीच मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने इस रिपोर्ट को सौंप दिया है।

पुलिस और वकीलों के बीच जारी जंग में कांग्रेस भी कूद गई है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि 72 साल में पहली बार पुलिस प्रदर्शन पर है। क्या ये मोदी का न्यू इंडिया है। देश को BJP कहां ले जाएगी, कहां गुम हैं गृहमंत्री अमित शाह? मोदी है तो मुमकिन है!!!

वहीं इस मामले में दिल्ली के सभी अदालतों में आज वकील भी हड़ताल पर हैं। किसी कोर्ट में वकील जज के सामने पेश नहीं हो रहे हैं और न ही अपने मुवक्किल को अंदर जाने दे रहे हैं। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट में वकीलों की हड़ताल का कोई असर नहीं है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा ने कहा की पुलिस अपने करतूतों को छुपाने के लिए ड्रामा कर रही है। कोर्ट की तरफ से न्यायिक जांच का आदेश हो गया है। हम वकीलों से काम पर लौटने का आग्रह कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।