Credit Cards

Ration: अब पंजाब में घर-घर राशन पहुंचाएगी AAP सरकार, सीएम भगवंत मान ने डोर स्टेप डिलीवरी योजना का किया ऐलान

इससे पहले दिल्ली सरकार ने 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' का ऐलान किया था, हालांकि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच मतभेदों के कारण इसे रोक दिया गया था

अपडेटेड Mar 28, 2022 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है

आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने दिल्ली के तर्ज पर पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी (Doorstep Delivery of Ration) शुरू करने का फैसला किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सोमवार को पंजाब में भी डोर टू डोर राशन डिलीवरी का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद अब AAP सरकार घर-घर में राशन की डिलीवरी कराएगी। इस काम को विभाग के अधिकारी करेंगे। भगवंत मान ने एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने फैसला किया है कि राशन की घर घर डिलीवरी कराई जाएगी।

हालांकि, यह योजना विकल्प के तौर पर रहेगी। सीएम ने बताया कि हमारे अधिकारी फोन करके डिलीवरी का समय पूछेंगे और उसी समय उनके घर राशन की डिलीवरी कराई जाएगी।


ये भी पढ़ें- Oscars 2022: पहले थप्पड़...फिर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, कुछ ऐसे ऑस्कर में ‘छा गए’ Will Smith

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है।

सीएम ने कहा कि राज्य में लोगों को अब राशन लेने के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, क्योंकि यह उनके दरवाजे पर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के पास इस योजना को चुनने का विकल्प होगा।

राशन डिपो के पास रहने वाले इसे डिपो से प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग डोर स्टेप डिलीवरी का विकल्प चुनते हैं, उन्हें संबंधित कर्मियों को यह बताना होगा कि वे अपने स्थान पर किस समय उपलब्ध हैं। उन्हें स्वच्छ और अच्छी गुणवत्ता वाला राशन पहुंचाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' (Mukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojna) का ऐलान किया था। हालांकि, केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच मतभेदों के कारण इसे रोक दिया गया था। बाद में यह मामला कोर्ट पहुंच गया था।

भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार ने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए ये फैसला किया है, क्योंकि सरकारों को ऐसा करना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी जरूरतों पर काम करने के बाद जल्द ही इस योजना को शुरू किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।