Stampede in NCP: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चार शीर्ष नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद अजित पवार की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस सप्ताह के अंत में वे सभी नेता शरद पवार की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह घटनाक्रम हाल ही में समाप्त हुए लोकसभा चुनाव में NCP के खराब प्रदर्शन के बाद हुआ है।
