Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 23, 2022 / 6:35 PM IST

Assembly Elections 2022 Updates: चौथे चरण का मतदान खत्म; शाम 5 बजे तक हुई 57.45% वोटिंग

Assembly Elections 2022 LIVE Updates: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चौथे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। इसके तहत 9 जिलों में विधानससभा की 59 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान से जुड़े हर अपडेट्स के लिए यहां पढ़िए

Assembly Elections 2022 LIVE Updates: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चौथे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। इसके तहत 9 जिलों में विधानससभा की 59 सीटों पर मतदान हुआ और उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। चौथे चरण में उत्‍तर प्रदेश के रुहेलखंड के तराई और अवध क्षेत्र में आने वाली विधानसभा की 59 सीटों के लिए वोटिंग हुई ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग म

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी
उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी
FEBRUARY 23, 2022 / 6:34 PM IST

उत्तर प्रदेश राज्य में आज चौथे चरण में मतदान हो रहा है, जिसमें शाम 5 बजे तक 57.45 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव का चौथा चरण खत्म हो गया है।

    FEBRUARY 23, 2022 / 5:01 PM IST

    उन्नाव में मतदाताओं ने दिया नारा – रोड नहीं तो वोट नहीं

    उन्नाव के मोहान विधानसभा में ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर मतदान का विरोध किया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाया और मतदान के लिए राजी किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आचार संहिता खत्म होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

      FEBRUARY 23, 2022 / 4:36 PM IST

      देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कहा कि कोरोना काल में आपने कुछ मौसमी नेताओं को देखा होगा। कोरोना आया तो गायब हो गए, कोरोना कंट्रोल हुआ तो फिर आ गए। चुनाव आया तो आ गए, चुनाव खत्म तो विदेश चलो। जब लोग महामारी में परेशान थे तो वह गायब थे। चुनाव आया तो घर से बाहर निकल आए हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।

        FEBRUARY 23, 2022 / 4:14 PM IST

        उत्तर प्रदेश में 3 बजे तक 49.89% वोटिंग हुई

          FEBRUARY 23, 2022 / 4:08 PM IST

          पहले गरीबों का अनाज माफिया के पहुंचता था – पीएम मोदी

          देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में गरीब के लिए भेजा अनाज माफिया के पास पहुंच जाता था। दुकान के सामने कब राशन बांटने की तारीख लिखी और कब राशन खत्म हो गया एक गरीब को पता ही नहीं चलता था। उनके मंत्री, सांसद, विधायक यह सारे परिवारवादी टोलियां गरीबों का राशन लूटने में शामिल रहते थे।

            FEBRUARY 23, 2022 / 4:06 PM IST

            सपा और बसपा जब भी सत्ता में आई, अपने साथ आतंकवाद लाईं- सीएम योगी

            उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा सपा और बसपा जब भी सत्ता में आई, वह अपने साथ आतंकवाद और अपराध भी साथ लेकर आई है। सपा के समय प्रदेश में 700 देंगे हुए और बसपा के समय 364 दंगे हुए थे। सपा की पहली सरकार के समय दर्जनों आतंकी घटनाएं हुई थीं, जिसमें दर्जनों लोगों की मृत्यु हुई थी।

              FEBRUARY 23, 2022 / 4:05 PM IST

              फतेहरपुर में दो मतदाताओं पर मुकदमा दर्ज

              उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की एक पोलिंग बूथ पर मतदान करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो मतदाता पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

                FEBRUARY 23, 2022 / 3:41 PM IST

                UP में 3 बजे तक 49.89 फीसदी हुई वोटिंग

                उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग में दोपहर 3 बजे तक 49.89 फीसदी वोटिंग हुई है। बांदा में 50.07 फीसदी, फतेहपुर में 52.51 फीसदी, हरदोई में 46.44 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 52.98 फीसदी, लखनऊ में 47.83 फीसदी, पीलीभीत में 54.81 फीसदी, रायबरेली में 50.83 फीसदी, सीतापुर में 50.26 फीसदी, उन्नाव में 47.31 फीसदी वोटिंग हुई है।

                  FEBRUARY 23, 2022 / 3:03 PM IST

                  लखीमपुर खीरी में EVM से छेड़छाड़

                  लखीमपुर खीरी सदर सीट के कादीपुरसानी गांव में किसी शरारती तत्वों ने एक ऐसी हरकत की है, साइकिल की बटन दबाने पर बटन ही नहीं दबी। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई, जिसके बाद प्रशासन ने EVM मशीन को चेंज करवाया। इस बीच करीब एक घंटे तक वोटिंग नहीं हुई।

                    FEBRUARY 23, 2022 / 2:51 PM IST

                    बांदा में मतदान का बहिष्‍कार

                    बांदा के नरैनी विधानसभा के दशरथ पुरवा में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया है। जानकारी मिलने पर अधिकारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीण अन्ना प्रथा से परेशान हैं। यह मामला नरैनी विधानसभा के बूथ संख्या 58 का है।

                      FEBRUARY 23, 2022 / 2:24 PM IST

                      लखनऊ में दोपहर 1 बजे तक 35.09% हुई वोटिंग

                      लखनऊ में दोपहर 1 बजे तक 35.09 फीसदी वोटिंग हुई है। बख्शी का तालाब सीट पर 35.25 फीसदी, लखनऊ कैंट सीट पर 30.92 फीसदी, लखनऊ सेंट्रल सीट पर 32.51 फीसदी, लखनऊ पूर्वी सीट पर 32.10 फीसदी, लखनऊ उत्तरी सीट पर 35.40 फीसदी, लखनऊ पश्चिम सीट पर 38.70 फीसदी, मलिहाबाद सीट पर 37.75 फीसदी, मोहनलालगंज सीट पर 35.91 फीसदी, सरोजनीनगर सीट पर 36.45 फीसदी वोटिंग हुई है।

                        FEBRUARY 23, 2022 / 2:02 PM IST

                        उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.45% हुई वोटिंग

                        उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग में दोपहर 1 बजे तक 37.45 फीसदी वोटिंग हुई है। बांदा में 37.60 फीसदी, फतेहपुर में 40.17 फीसदी, हरदोई में 34.45 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 40.97 फीसदी, लखनऊ में 35.09 फीसदी, पीलीभीत में 41.21 फीसदी, रायबरेली में 40.14 फीसदी, सीतापुर में 36.84 फीसदी, उन्नाव में 35.01 फीसदी वोटिंग हुई है।

                          FEBRUARY 23, 2022 / 1:26 PM IST

                          ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने पत्नी के साथ डाला वोट

                          उत्तर प्रदेश के ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और उनकी पत्नी एसीएस डिंपल वर्मा ने यूपी के चौथे चरण में वोट डाला। लखनऊ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी के अधीन जीरो कार्बन एमिशन कॉन्सेप्ट वाला ग्रीन बूथ बनाया गया है। इसका मकसद वोटर्स को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना है।

                            FEBRUARY 23, 2022 / 1:08 PM IST

                            मुनव्वर राना नहीं डाल पाएंगे वोट, जानिए क्यों

                            मशहूर शायर मुनव्वर राना नहीं डाल पाएंगे वोट। इसकी वजह ये है कि वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है। लिस्ट में नाम नहीं होने के चलते मुनव्‍वर राना ने नाराजगी जताई है।

                              FEBRUARY 23, 2022 / 12:45 PM IST

                              अजय मिश्रा टेनी ने डाला वोट

                              राज्‍यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर की बूथ संख्‍या 206 पर वोट डाला। बनबीरपुर में बड़ी तादाद में वोटर्स वोट देने के लिए समाने आए हैं।

                                FEBRUARY 23, 2022 / 11:59 AM IST

                                शराबी पीठासीन अधिकारी का मतदान केंद्र पर बवाल

                                उन्‍नाव में एक पीठासीन अधिकारी पर शराब के नशे में मतदान केंद्र पहुंचने का आरोप लगा है। आरोपी अधिकारी ने पोलिंग सेंटर पर जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है कि आरोपी पीठासीन अधिकारी पूरनपुर GGIC बूथ पर तैनात थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया है।

                                  FEBRUARY 23, 2022 / 11:41 AM IST

                                  सुबह 11 बजे तक 22.62% हुई वोटिंग

                                  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग में दिन में 11 बजे तक 22.62 फीसदी वोट डाले गए हैं। बांदा में 23.85 फीसदी, फतेहपुर में 22.49 फीसदी, हरदोई में 20.27 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 26.29 फीसदी, लखनऊ में 21.42 फीसदी, पीलीभीत में 27.43 फीसदी, रायबरेली में 21.41 फीसदी, सीतापुर में 21.99 फीसदी, उन्नाव में 21.27 फीसदी वोटिंग हुई है।

                                    FEBRUARY 23, 2022 / 11:24 AM IST

                                    पीलीभीत में BLO के खिलाफ प्रदर्शन

                                    पीलीभीत के 129 पूरनपुर विधानसभा के पिपरिया जय भद्रा के ग्रामीणों ने बीएलओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 60 से 70 लोगों के नाम वोटर लिस्‍ट से काट दिए गए हैं।

                                      FEBRUARY 23, 2022 / 10:35 AM IST

                                      नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने लखनऊ में डाला वोट

                                      BJP विधायक और नोएडा से उम्मीदवार पंकज सिंह ने लखनऊ में मतदान किया। उन्होंने कहा, हमें 350 के आसपास सीट मिलने वाली हैं। हमने विकास के लिए जो काम किए हैं और अपनी पहचान,संस्कृति और परंपरा को बचाने और बढ़ाने के लिए जो काम किया है उन सब चीजों को जनता ने स्वीकारा है।

                                        FEBRUARY 23, 2022 / 9:48 AM IST

                                        सुबह 9 बजे तक 9.10 फीसदी हुई वोटिंग

                                        उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 9.10 फीसदी वोटिंग हुई है। बांदा में 8.79 फीसदी, फतेहपुर में 9.69 फीसदी, हरदोई में 8.09 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 10.45 फीसदी, लखनऊ में 8.19 फीसदी, पीलीभीत में 10.62 फीसदी, रायबरेली में 8.00 फीसदी, सीतापुर में 9.52 फीसदी, उन्नाव में 9.23 फीसदी वोटिंग हुई।

                                          FEBRUARY 23, 2022 / 9:03 AM IST

                                          उन्नाव में साक्षी महराज ने किया मतदान, BJP के बारे में दिया यह बयान

                                          उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने वोटिंग की। इसके बाद उन्होंने कहा कि BJP को उन्नाव में सभी 6 सीटें और पूरे प्रदेश में 350 से अधिक सीटें मिलेंगी। इस बार योगी जी 2017 का अपना ही रेकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।

                                            FEBRUARY 23, 2022 / 8:49 AM IST

                                            उन्‍नाव में 11 पोलिंग बूथ पर EVM-VVPAT खराब

                                            उन्नाव में 11 पोलिंग बूथ पर वोटिंग प्रभावित हुई है। इन बूथों पर EVM और VVPAT में खराबी आने की जानकारी मिली है। पुरवा विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्‍या 435, 363, 226, 183 और 238 पर EVM में खराबी आने की जानकारी सामने आई है। सफीपुर विधानसभा की बूथ संख्‍या 250 पर वीवीपैट और बूथ संख्‍या 318 पर ईवीएम खराब है। बांगरमऊ में बूथ संख्‍या 283, 341, 5 और 44 पर ईवीएम खराब है।

                                              FEBRUARY 23, 2022 / 8:22 AM IST

                                              वोटिंग के लिए भगवा रंग के कपड़ों में पहुंचे मंत्री मोहसिन रज़ा

                                              मंत्री मोहसिन रज़ा ने पत्नी और बेटे के साथ वोटिंग की। उनकी पत्नी ने कहा कि पहले मतदान उसके बाद फिर जलपान पर उनका यक़ीन है। मोहसिन रज़ा के बेटे अली ने पहली बार वोटिंग की है।

                                                FEBRUARY 23, 2022 / 8:00 AM IST

                                                वोट डालने के बाद मायावती ने कही यह बात

                                                BSP सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में वोट डाला। इसके बाद सपा पर तीखी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे और माफिया एक्टिव थे। सपा शासन का मतलब माफिया राज-गुंडा राज है। मायावती ने कहा कि सपा के मुखिया का चेहरा उतरा हुआ है। प्रदेश की पूर्व सीएम ने कहा कि BSP को साल 2007 की तरह पूर्ण बहुमत मिलेगा। मायावती ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक लोग सपा की कार्यशैली से बहुत दुखी है। सपा जो सरकार बनाने का सपना देख रही है इनका सपना चकनाचूर हो जाएगा। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, उस दौरान सबसे ज़्यादा उत्पीड़न दलितों और पिछड़ों का हुआ है।

                                                  FEBRUARY 23, 2022 / 7:50 AM IST

                                                  लखीमपुर खीरी में प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए बड़ी संख्‍या में पैरा मिलिट्री और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। स्‍थानीय प्रशासन ने इस बार 90 फीसदी वोटिंग कराने का लक्ष्य रखा है।

                                                    FEBRUARY 23, 2022 / 7:49 AM IST

                                                    राजधानी लखनऊ से मंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पूर्व घझए अधिकारी राज राजेश्वर सिंह और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र मैदान में हैं तो हरदोई से निवर्तमान विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल व ऊंचाहार से पूर्व मंत्री मनोज पांडेय भाग्य आजमा रहे हैं।

                                                      FEBRUARY 23, 2022 / 7:47 AM IST

                                                      उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चौथे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। इसके तहत 9 जिलों में विधानससभा की 59 सीटों पर चुनाव मैदान में प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। आज इन प्रत्‍याशियों की किस्मत शाम को EVM में कैद हो जाएगी। जिन नौ जिलों में चुनाव होने हैं उसमें लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिला शामिल हैं।