Assembly Elections 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चौथे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। इसके तहत 9 जिलों में विधानससभा की 59 सीटों पर मतदान हुआ और उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के रुहेलखंड के तराई और अवध क्षेत्र में आने वाली विधानसभा की 59 सीटों के लिए वोटिंग हुई ।