Get App

Bihar Election: महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, तेजस्वी यादव होंगे CM पद के उम्मीदवार

सहमति के अनुसार सीट बंटवारे के तहत RJD को 144 सीट और कांग्रेस के खाते में 70 सीटें गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2020 पर 8:11 AM
Bihar Election: महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, तेजस्वी यादव होंगे CM पद के उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections 2020) के लिए बिहार गठबंधन (Bihar Grand Alliance) की तस्वीर साफ हो चुकी है। महागठबंधन में सीटों की बंटवारा का आधिकारिक ऐलान हो गया है। कांग्रेस और RJD के बीच लंबी मीटिंग के बाद सीटों पर सहमति हुई। सहमति के अनुसार सीट बंटवारे के तहत RJD (Rashtriya Janata Dal) को 144 सीट और कांग्रेस (Congress) के खाते में 70 सीटें गई हैं। जबकि महागठबंध में शामिल CPI (M)-4, CPI-6 और CPI (ML)- 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इसके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। गठबंधन के नेताओं की उपस्थिति में एक प्रेस काॉन्फेंस में शनिवार को यह घोषणा की गई।

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई

इसके अलावा हेमंत सोरेन की JMM और VIP को RJD अपने कोटे से सीट देगी। वहीं, कांग्रेस 70 सीटों के साथ ही वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में JDU प्रत्याशी बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन अविनाश पांडे (Avinash Pandey) ने इस दौरान कहा कि 2015 के चुनाव के दौरान बिहार की जनता ने महागठबंधन को भारी बहुमत दिया था। हालांकि कुछ ही समय बाद नीतीश कुमार ने जनता की चुनी हुई सरकार को त्यागकर किसी और से हाथ मिला लिया। बिहार की जनता उन्हें इस बार माफ नहीं करने वाली है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के अलावा उनके भाई तेज प्रताप यादव भी इस दौरान मौजूद थे।

तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं खास तौर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सीताराम येचुरी का धन्यवाद कहना चाहूंगा कि हम लोगों ने बिहार की जनता के सामने एक सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष विकल्प दिया है। इन सभी नेताओं ने जिस तरह से मुझ पर भरोसा रखा है मैं वादा करता हूं कि मैं सभी के वादे पर खरा उतरूंगा। RJD नेता ने कहा कि सभी धर्म जात के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। तरक्की की राह पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि हम ठेठ बिहारी हैं, जो वादा करते हैं उसको पूरा करते हैं। बिहार को नदी के बहते जल की तरह विकल्प चाहिए।

VIP प्रमुख मुकेश सहनी हुए नाराज

इसी बीच सीट शेयरिंग से नाराज मुकेश सहनी की पार्टी VIP (Vikassheel Insaan party) के कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 25 सीटों की मांग के साथ VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार किया और उठकर बाहर चले गए। सीट बंटवारे से नाराज सहनी ने कहा कि दिनभर राबड़ी आवास पर बैठने के बाद उनसे यह वादा किया गया था कि 25 सीटें और उपमुख्यमंत्री पद ऑफर किया जाएगा लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने उनकी पीठ में खंजर भोंका है। UPA (United Progressive Alliance) के सभी दलों ने बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन के रूप में एक साथ आने का फैसला किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी धर्म जात के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। तरक्की की राह पर चलेंगे। जो लोग 15 साल में रोजगार नहीं दे पाए उन्होंने लॉकडाउन में बेरोजगारों और लाचारों का अपमान किया। उनपर लाठी बरसाई। चिट्ठी जारी कर उनके घर आने पर पाबंदी लगा दी। हर चार घंटे में बिहार में एक रेप होता है, हर पांच घंटे में एक हत्या होती है। हम ठेठ बिहारी हैं, जो वादा करते हैं उसको पूरा करते हैं। मेरा डीएनए भी काफी शुद्ध है। जब पानी एक जगह जम जाता है उससे जो बीमारी फैलती है वही हालत मौजूदा सरकार की है। बिहार को नदी के बहते जल की तरह विकल्प चाहिए।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें