बिहार के कटिहार में बीपीएससी 70वीं PT परीक्षा रद्द करने की मांग चल रही है। इसे लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन किया। जिसका असर पटना, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा , कटिहार समेत कई जिलों में देखने को मिला। पटना में सुबह 10 बजे के करीब अशोक राजपथ पर छात्र युवा शक्ति संगठन के सदस्यों ने BPSC री-एग्जाम को लेकर प्रदर्शन किया। अलग-अलग जगह से बंद समर्थक डाक बंगला चौराहे की ओर बढ़े। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने जबरन दुकानें बंद कराई। मेट्रो के निर्माण में लगी हाईवा में भी तोड़फोड़ की गई।
