Bihar Political Crisis: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने शनिवार को साफ किया कि बिहार (Bihar) में महागठबंधन की सरकार गिरने के कगार पर है। उन्होंने कांग्रेस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का बार-बार ‘अपमान’ करने का आरोप भी लगाया। त्यागी ने यह भी कहा कि उन्हें विपक्ष से ‘‘काफी सशक्त’’ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को वास्तविक चुनौती मिलने की कोई संभावना नहीं दिखती।
