Get App

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में फिर उठापटक, सीटों के समझौते को लेकर नीतीश और RJD के बीच मतभेद

Bihar Politics: RJD की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा सीटों का दावा करने के बाद दरारें उभरीं, पार्टी के सदस्य सरकार के हर फैसले पर प्रभाव डाल रहे हैं। लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली RJD ने अपनी स्थिति जानने के लिए राज्य की 40 लोकसभा सीटों पर सर्वे कराने के लिए एक एजेंसी को भी हायर किया है। पाला बदलने के लिए जाने जाने वाले नीतीश कुमार ने अतीत में कई यू-टर्न लिए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2024 पर 11:29 PM
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में फिर उठापटक, सीटों के समझौते को लेकर नीतीश और RJD के बीच मतभेद
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में फिर उठापटक, सीटों के समझौते को लेकर नीतीश और RJD के बीच मतभेद

Bihar Politics: बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार (Nitis Kumar) की जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) और सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, क्योंकि अंदरूनी सूत्रों का ऐसा मानना है कि विधानसभा भंग होने तक ये दरार खतरनाक रूप से बढ़ जाएगी। ये दरार भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) के लिए ऐसे समय पर सामने आई, जब आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे पर चर्चा शुरू हुई। ये दोनों ही दल विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं।

सूत्रों ने कहा कि RJD की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा सीटों का दावा करने के बाद दरारें उभरीं, पार्टी के सदस्य सरकार के हर फैसले पर प्रभाव डाल रहे हैं। लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली RJD ने अपनी स्थिति जानने के लिए राज्य की 40 लोकसभा सीटों पर सर्वे कराने के लिए एक एजेंसी को भी हायर किया है।

'सब कुछ RJD की तरफ से तय किया जा रहा'

एक सूत्र ने कहा, “मुख्यमंत्री हमारी पार्टी से हैं, लेकिन सब कुछ RJD की तरफ से तय किया जा रहा है। गठबंधन आम सहमति से चलता है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव दोनों ने हाल ही में नीतीश कुमार से मुलाकात की और करीबी समन्वय का वादा किया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें