Get App

Himachal Polls: हिमाचल के लिए BJP का घोषणापत्र जारी! 8 लाख रोजगार, लड़कियों को स्कूटी और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का वादा

Himachal Pradesh Elections 2022: बीजेपी ने घोषणापत्र में पार्टी के फिर से सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करने, चरणबद्ध तरीके से 8 लाख रोजगार देने और राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2022 पर 4:50 PM
Himachal Polls: हिमाचल के लिए BJP का घोषणापत्र जारी! 8 लाख रोजगार, लड़कियों को स्कूटी और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का वादा
Himachal Polls: घोषणापत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को मासिक मुआवजा देने से सहित कई अन्य बड़े ऐलान किए गए हैं

Himachal Pradesh Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र (BJP manifesto for Himachal polls) जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने इसे रविवार को शिमला में जारी किया। बीजेपी ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने के वास्ते एक समिति गठित की थी। बीजेपी ने पार्टी के फिर से सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करने, चरणबद्ध तरीके से 8 लाख रोजगार देने और राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया है।

बीजेपी अध्यक्ष ने राज्य में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया। साथ ही नड्डा ने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल मिलेगी। इसके अलावा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी।

ये भी पढें- Covid-19 Vaccine: अगले साल बेकार हो जाएंगी Covaxin की 5 करोड़ डोज, Bharat Biotech ने बताई ये वजह

घोषणापत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को मासिक मुआवजा देने से सहित कई अन्य बड़े ऐलान किए गए हैं। बीजेपी का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की प्रवृत्ति रोकी जाए। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें