Get App

जमीन के नीचे सोने और तांबे का खजाना! ओडिशा की इस खान पर क्यों है सबकी नजर, सरकार ने बनाया अब ये प्लान

ओडिशा सरकार 2026-27 में मयूरभंज जिले की मदनसाही-कंजिया सोने की खदान की नीलामी करेगी। यहां 1,462.73 किलो सोने के साथ 17.06 मिलियन टन तांबे के भंडार भी मिले हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 3:57 PM
जमीन के नीचे सोने और तांबे का खजाना! ओडिशा की इस खान पर क्यों है सबकी नजर, सरकार ने बनाया अब ये प्लान
ओडिशा के क्योंझर, देवगढ़ और मयूरभंज जिलों में सोने के भंडार मिले हैं, सोने की खदान की नीलामी होगी। 

ओडिशा सरकार ने मयूरभंज जिले में सोने की खदान की नीलामी करने का फैसला किया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के इस इलाके में सोने के साथ तांबे के भी बड़े भंडार मिले हैं।

इस्पात और खान मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि राज्य के तीन जिलों में सोने के भंडार मिले हैं। सरकार अब इन खनिजों के खनन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ओडिशा के इन इलाकों में मिला सोना

मंत्री ने बीजेडी विधायक अश्विनी पात्रा के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने राज्य के खान निदेशालय के सहयोग से सर्वे किया था। इस दौरान तीन जगहों पर सोने वाले पत्थर मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें