Get App

Delhi Metro: यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक जाएगी मेट्रो, दिल्ली में बनेंगे ये 8 नए कॉरिडोर

Delhi Metro Phase 5B: दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज V(B) के तहत आठ नए कॉरिडोर की योजना बनाई गई है। इनमें यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से गुरुग्राम के राजीव चौक तक मेट्रो कनेक्टिविटी का प्रस्ताव भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, बाकी सात कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और केंद्र की स्वीकृति का इंतजार है। सात रूट पर कुल 65 स्टेशन प्रस्तावित हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 2:53 PM
Delhi Metro: यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक जाएगी मेट्रो, दिल्ली में बनेंगे ये 8 नए कॉरिडोर
Delhi Metro Phase 5B: दिल्ली से गुरुग्राम तक मेट्रो कनेक्टिविटी की तैयारी अब रफ्तार पकड़ चुकी है

Delhi Metro Phase 5B: दिल्ली-NCR में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक गुड न्यूज है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी चल रही है। दिल्ली मेट्रो के प्रस्तावित फेज V(B) के तहत यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से गुरुग्राम के राजीव चौक तक मेट्रो कनेक्टिविटी देने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा दिल्ली के बाहरी और घनी आबादी वाले इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए सात अन्य कॉरिडोर भी प्रस्तावित किए गए हैं।

एक सूचना का अधिकार (RTI) के जवाब के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने फेज V(B) के तहत कुल आठ कॉरिडोर सरकार की मंजूरी के लिए भेजे हैं। इनमें यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से गुरुग्राम के राजीव चौक तक का रूट भी शामिल है। इन प्रस्तावों का उद्देश्य दिल्ली और NCR में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाना और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों का सफर आसान बनाना है।

हालांकि, इन आठों कॉरिडोर को लेकर मंजूरी की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में है। RTI के जवाब के अनुसार, अन्य सात कॉरिडोर को दिल्ली सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। अब केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। इन सात कॉरिडोर पर कुल 65 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

यशोभूमि से गुरुग्राम के राजीव चौक तक मिलेगी मेट्रो कनेक्टिविटी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें