Get App

Cyclone Akvan का असर झारखंड में भी दिखेगा. आज शाम से हल्की बारिश, शुक्रवार को 11 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert. जानिए किन जिलों में होगी बारिश और कब मिलेगा आराम।

चक्रवात अकवन का असर झारखंड में भी दिखेगा. गुरुवार शाम से दक्षिणी और मध्य झारखंड में हल्की बारिश शुरू होगी. शुक्रवार को 11 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert है, जिसमें रांची, धनबाद, बोकारो समेत कई जिले शामिल हैं. शनिवार को 8 जिलों में भारी बारिश होगी. रविवार से बारिश कम होगी और 23 नवंबर से आसमान साफ होगा. अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरेगा, न्यूनतम 4 डिग्री बढ़ेगा. आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी है.

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 3:06 PM
Cyclone Akvan का असर झारखंड में भी दिखेगा. आज शाम से हल्की बारिश, शुक्रवार को 11 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert. जानिए किन जिलों में होगी बारिश और कब मिलेगा आराम।
अकवन तूफान का असर झारखंड में भी, 11 जिलों में Yellow Alert, आज शाम से शुरू होगी बारिश.

रांची। चक्रवात 'अकवन' का असर सिर्फ आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक ही सीमित नहीं रहेगा. अब इसका असर झारखंड में भी दिखने वाला है. IMD के मुताबिक, अकवन के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 2 से 3 दिन तक भारी बारिश हो सकती है ।

तूफान शुक्रवार दोपहर को नरसापुर (आंध्र प्रदेश) और पुरी (ओडिशा) के बीच लैंडफॉल करेगा. लेकिन इसका असर झारखंड में गुरुवार शाम से ही दिखने लगेगा ।

आज शाम से शुरू होगी बारिश

रांची मौसम केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरुवार शाम से दक्षिणी और मध्य झारखंड में छिटपुट हल्की बारिश शुरू हो जाएगी ।

साथ ही मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी है ।

शुक्रवार को 11 जिलों में Yellow Alert  सुबह 08:30 बजे से अगले 24 घंटे के लिए 11 जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया गया है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें