राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, डीके शिवकुमार की कोशिश....Twitter पर यूजर्स की एनालिसिस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने सीनियर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की है। कुछ यूजर्स ने वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को जीत का सबसे ज्यादा श्रेय दिया है

अपडेटेड May 13, 2023 पर 12:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
माना जा रहा है कि कर्नाटक की भाजपा सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचा।

कर्नाटक में अगली सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। BJP को विपक्ष में बैठना पड़ेगा। कांग्रेस कुल 224 सीटों में से 119 पर आगे चल रही है। उधर, भाजपा सिर्फ 69 सीटों पर आगे है। जेडीएस को भी नुकसान उठाना पड़ा है। यह सिर्फ 26 सीटों पर आगे है। पांच सीटों पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स आगे हैं। लंबे समय बाद जीत का स्वाद चखने वाली कांग्रेस और चुनाव के नतीजों के बारे में ट्विटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इससे लोगों के मूड का भी पता चलता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने सीनियर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की है। कुछ यूजर्स ने वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को जीत का सबसे ज्यादा श्रेय दिया है। कुछ यूजर्स ने BJP की हार की वजहें तलाशने की कोशिश की है। उनका कहना है कि भाजपा को उम्मीद थी कि वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तेमाल कर चुनाव जीत जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। लोकल मसलों की अनदेखी करना भाजपा के लिए भारी पड़ा।


माना जा रहा है कि कर्नाटक की भाजपा सरकार पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचा। यहां तक कि भाजपा के कार्यकर्ता ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे। कांग्रेस ने इसे भाजपा के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। कुछ यूजर्स का मानना है कि कांग्रेस को जीत की उम्मीद थी। लेकिन, यह जीत उसकी उम्मीद से भी ज्यादा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।