राम मंदिर के निर्माण के लिए निधि संकलन करने के अभियान शुरू होने के बाद विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ता पूरे देश में इस कार्य के लिए निधि जमा कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि दान में दी है।
