Delhi Assembly Election 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन टूट गया है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ते हुए दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ है।
