Delhi Budget: 24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली का आम बजट, CM रेख गुप्ता ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "इसे लोगों का बजट बनाने के लिए, हम 5 मार्च को विधानसभा परिसर में अलग-अलग महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके अलावा, हम 6 मार्च को शिक्षा क्षेत्र और व्यापारियों के हितधारकों के साथ चर्चा करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने निवासियों को अपनी बजट अनुशंसाएं भेजने के लिए एक ईमेल आईडी और एक WhatsApp नंबर सहित सभी डिटेल शेयर की

अपडेटेड Mar 03, 2025 पर 3:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली का आम बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि 2025-26 के लिए 'विकसित दिल्ली' बजट 24 से 26 मार्च के बीच विधानसभा में पेश किया जाएगा। एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान, उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि समाज के अलग-अलग वर्गों के इनपुट पर विचार करने के बाद बजट का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। PTI ने मुख्यमंत्री के हवाले से कहा, "इसे लोगों का बजट बनाने के लिए, हम 5 मार्च को विधानसभा परिसर में अलग-अलग महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके अलावा, हम 6 मार्च को शिक्षा क्षेत्र और व्यापारियों के हितधारकों के साथ चर्चा करेंगे।"

इसके अलावा, उन्होंने निवासियों को अपनी बजट अनुशंसाएं भेजने के लिए एक ईमेल आईडी और एक WhatsApp नंबर सहित सभी डिटेल शेयर की। गुप्ता ने आश्वासन दिया कि भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे और इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार उन्हें पूरा करने के लिए पूरी गति से काम कर रही है।

इसके अलावा, गुप्ता ने कहा कि अब तक केवल दो CAG रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई हैं और उन्होंने पहले ही पिछली आप सरकार के खिलाफ कई भ्रष्टाचार के आरोपों को उजागर कर दिया है।


उन्होंने कहा, "अभी 12 और CAG रिपोर्ट पेश की जानी हैं और ज्यादा अनियमितताएं सामने आने की संभावना है।" प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे।

'नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाए': दिल्ली विधानसभा में BJP विधायक नीलम पहलवान ने की मांग

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।