दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि 2025-26 के लिए 'विकसित दिल्ली' बजट 24 से 26 मार्च के बीच विधानसभा में पेश किया जाएगा। एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के दौरान, उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि समाज के अलग-अलग वर्गों के इनपुट पर विचार करने के बाद बजट का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। PTI ने मुख्यमंत्री के हवाले से कहा, "इसे लोगों का बजट बनाने के लिए, हम 5 मार्च को विधानसभा परिसर में अलग-अलग महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके अलावा, हम 6 मार्च को शिक्षा क्षेत्र और व्यापारियों के हितधारकों के साथ चर्चा करेंगे।"
