Delhi MLA Horse Trading Case: आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Delhi MLA Horse Trading Case: विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में अब दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस थमाने के बाद दिल्ली की क्राइम ब्रांच आतिशी के घर नोटिस देने पहुंच गई। हालांकि आतिशी घर पर मौजूद नहीं थी। बाद में दिल्ली पुलिस घर से वापस चली गई

अपडेटेड Feb 04, 2024 पर 1:00 PM
Delhi MLA Horse Trading Case: केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी ने दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए आप के सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।

Delhi MLA Horse Trading Case: कड़ाके की इस ठंड में दिल्ली का सियासी पारा गरम है। विधायकों के खरीद फरोख्त का मामला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने नोटिस थमाया था। अब क्राइम ब्रांच ने सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी के घर नोटिस लेकर पहुंच गई। आतिशी घर पर मौजूद नहीं है। ऐसे में आतिशी ने कैम्प ऑफिस के लोगों से नोटिस रिसीव करने के लिए कहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है या नहीं है। इस बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस आतिशी के घर से वापस लौट गई है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों की भाजपा की ओर से खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं। ऐसे में राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल से 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

आतिशी को नोटिस क्यों?


पिछले हफ्ते अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने बीजेपी पर उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी ने दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए आप के 7 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है। इसके बाद, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ शुरू किया है। आतिशी का कहना था कि बीजेपी ने AAP विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश पिछले साल भी की थी, लेकिन वे असफल हो गए।

PM Modi in Assam: PM मोदी का असम दौरा, 11,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

केजरीवाल से मांगा जवाब

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को नोटिस दिया था। जिसमें उनसे तीन सवाल पूछे गए थे। पहला केजरीवाल से कहा गया है कि जो आरोप लगाए हैं। उनके सबूत दीजिए। दूसरा सवाल था कि 7 विधायकों के नाम बताइये और तीसरा सवाल था कि जो सबूत हैं, उन्हें दीजिए ताकि जांच की जा सके।

वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि AAP, अरविंद केजरीवाल और उनकी कंपनी आज भ्रष्टाचार के केवल बेताज बादशाह ही नहीं, बल्कि भगोड़े भी बन चुके हैं। कितनी विचित्र स्थिति है कि जब इन(अरविंद केजरीवाल) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं। तब भी ये भागते हैं और जब ये किसी पर आरोप लगाते हैं और उन आरोपों की पुष्टि के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम उनके घर पहुंचती है तब भी वे भागते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।