Get App

Delhi MLA Horse Trading Case: आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Delhi MLA Horse Trading Case: विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में अब दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस थमाने के बाद दिल्ली की क्राइम ब्रांच आतिशी के घर नोटिस देने पहुंच गई। हालांकि आतिशी घर पर मौजूद नहीं थी। बाद में दिल्ली पुलिस घर से वापस चली गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2024 पर 1:00 PM
Delhi MLA Horse Trading Case: आतिशी के घर नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला
Delhi MLA Horse Trading Case: केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी ने दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए आप के सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।

Delhi MLA Horse Trading Case: कड़ाके की इस ठंड में दिल्ली का सियासी पारा गरम है। विधायकों के खरीद फरोख्त का मामला दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने नोटिस थमाया था। अब क्राइम ब्रांच ने सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी के घर नोटिस लेकर पहुंच गई। आतिशी घर पर मौजूद नहीं है। ऐसे में आतिशी ने कैम्प ऑफिस के लोगों से नोटिस रिसीव करने के लिए कहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है या नहीं है। इस बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस आतिशी के घर से वापस लौट गई है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों की भाजपा की ओर से खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं। ऐसे में राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल से 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

आतिशी को नोटिस क्यों?

पिछले हफ्ते अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने बीजेपी पर उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी ने दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए आप के 7 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है। इसके बाद, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’ शुरू किया है। आतिशी का कहना था कि बीजेपी ने AAP विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश पिछले साल भी की थी, लेकिन वे असफल हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें