Get App

झारखंड के CM हेमंत सोरेन को ED का समन, जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए एजेंसी ने बुलाया

इससे पहले अवैध खनन मामले में आखिरी बार 18 नवंबर 2022 को हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हेमंत सोरेन विपक्ष के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं और उन्होंने पिछले महीने आयोजित बेंगलुरु बैठक में भाग लिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 9:10 PM
झारखंड के CM हेमंत सोरेन को ED का समन, जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए एजेंसी ने बुलाया
झारखंड के CM हेमंत सोरेन को ED का समन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को समन भेजा है। ED ने धन शोधन मामले (Money Laundering Case) में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। CM सोरेन को कथिक जमीन घोटाला मामले में 14 अगस्त को केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होना होगा।

इससे पहले अवैध खनन मामले में आखिरी बार 18 नवंबर 2022 को हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हेमंत सोरेन विपक्ष के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं और उन्होंने पिछले महीने आयोजित बेंगलुरु बैठक में भाग लिया था।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अगले हफ्ते राज्य की राजधानी रांची में पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

उन्हें किस मामले में बुलाया गया है, इसकी तत्काल जानकारी नहीं हो सकी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता से ED ने पहले राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक मामले में पूछताछ की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें