Get App

चुनाव आयोग ने की घोषणा, 29 नवंबर के पहले संपन्न होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग (Election Commission) ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में विधानसभा चुनाव कोरोना संकट के बावजूद तय समय पर ही होंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2020 पर 9:53 AM
चुनाव आयोग ने की घोषणा, 29 नवंबर के पहले संपन्न होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इससे पहले बिहार में चुनाव हो जाने चाहिए लेकिन कोरोना महामारी ने चुनाव कार्यक्रम पर स्पष्ट स्थिति पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं कि कोरोना के चलते समय पर चुनाव कैसे संपन्न होंगे। लेकिन चुनाव आयोग (Election Commission) ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में विधानसभा चुनाव कोरोना (corona)संकट के बावजूद तय समय पर ही होंगे।

इसके साथ चुनाव आयोग बिहार चुनाव के समय ही 65 सीटों पर उपचुनाव भी कराने की तैयारी में है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव को 29 नवंबर 2020 से पहले पूरा करना है। शुक्रवार को आयोग ने कहा कि उसी समय के देश के विभिन्न राज्यों की 64 विधानसभा और एक लोकसभा (loksabha) सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। चुनाव आयोग के इस ऐलान से लगता है कि उसने बिहार चुनाव समय पर कराने के लिए कमर कस ली है।

इलेक्शन कमीशन ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की तारीखों की घोषणा उचित समय पर कर दी जायेगी। इसके साथ ही जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनकी भी तारीखों की घोषणा जल्द ही और समय रहते कर दी जायेगी। चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि 29 नवंबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे।

बता दें कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके संबंध में चुनाव आयोग ने 21 अगस्त को गाइडलाइंस जारी की थी। तभी यह तय हो गया था कि कोरोना और बाढ़ ग्रस्त बिहार में निर्धारित समय पर चुनाव होंगे। हालांकि विपक्षी दलों समेत एनडीए में शामिल एलजेपी ने बिहार में चुनाव टालने की मांग की थी। लेकिन दूसरी तरफ चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें